बक्सर अग्निशमन विभाग में पदोन्नति समारोह: 7 कर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी, सम्मान के साथ हुआ अभिनंदन।

बक्सर, 16 फरवरी 2026।जिला अग्निशमन कार्यालय, बक्सर के तत्वावधान में सोमवार को फायर स्टेशन बक्सर परिसर में पदोन्नति प्राप्त कर्मियों के सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ

समारोह के दौरान जिले के चार फायर फाइटरों को लीडिंग फायर फाइटर तथा तीन लीडिंग फायर फाइटरों को सब ऑफिसर के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। नव-पदोन्नत कर्मियों को अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार यादव ने की। इस अवसर पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री सत्यदेव सिंह एवं श्री बृज कुमार चौधरी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बक्सर सुश्री सुनंदा कुमारी, अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी डुमरांव सुश्री शिखा कुमारी तथा सब ऑफिसर बुन्नी साव सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का संकेत भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत कर्मी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जिले की अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।

समारोह के उपरांत पदोन्नत कर्मियों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण हर्षोल्लास और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *