20 प्रतिशत तक की छूट के साथ शुरू हुई न्यू श्रीनाथ मेडिकल एजेंसी, अब बक्सर में थोक दर पर मिलेंगी दवाइयां,क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।

बक्सर। नगर के विराट नगर, न्यू जेल पाइन रोड स्थित बुद्ध मूर्ति के समीप न्यू श्रीनाथ मेडिकल एजेंसी का भव्य उद्घाटन होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

यह मेडिकल एजेंसी थोक दवा विक्रेता के रूप में शुरू हुई है, जहां लोगों को दवाइयां थोक दर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

संस्थान के संचालकों ने बताया कि मेडिकल एजेंसी में कई प्रमुख दवाइयों पर 20 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जाएगी। साथ ही अनेक जीवनरक्षक और दैनिक उपयोग की दवाइयां ऐसे रियायती दर पर उपलब्ध होंगी, जो अब तक बक्सर में नहीं मिलती थीं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी आर्थिक राहत मिलेगी।

नई एजेंसी खुलने से अब लोगों को सस्ती दवाइयों के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से ऐसी मेडिकल दुकान की जरूरत महसूस की जा रही थी, जहां एक ही स्थान पर थोक दर और छूट के साथ दवाइयां उपलब्ध हों। उद्घाटन के बाद बड़ी संख्या में लोग मेडिकल एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेते नजर आए।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यहां सभी प्रकार की जरूरी दवाइयां, मेडिकल उपकरण और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने इस नई पहल को बक्सर के लिए उपयोगी बताते हुए संस्था की सफलता की कामना की। उद्घाटन अवसर पर सुधाकर चौबे, कमलाकांत चौबे तथा ब्रजेश कुमार चौबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *