बक्सर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को अग्निशामालय बक्सर कैंपस में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अग्निशामालय बक्सर तथा गृहरक्षक विभाग की महिला कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सेमिनार के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा लैंगिक उत्पीड़न से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने महिला कर्मियों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है और कानून महिलाओं को पूरी सुरक्षा प्रदान करता है।

यह कार्यक्रम जिला समादेष्टा-सह-अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह, अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी बक्सर सुनंदा कुमारी तथा अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी डुमरांव सिखा कुमारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल के निर्माण पर बल दिया गया।

