₹129 में AC घर ले जाने का मौका! बक्सर के इंद्रलोक वाणी रेडियो सेंटर का धमाकेदार ऑफर, शादी सीजन में मची होड़।

बक्सर । शहर के पीपी रोड स्थित इंद्रलोक वाणी रेडियो केंद्र ने भीषण गर्मी और आगामी शुभ लग्न (शादी-विवाह सीजन) को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक और बजट-फ्रेंडली ऑफर पेश किया है। इस ऑफर ने बाजार में हलचल मचा दी है और ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

केंद्र के प्रोप्राइटर रिशु जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी, कूलर और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके प्रतिष्ठान द्वारा एक विशेष स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत ग्राहक मात्र ₹129 देकर एसी अपने घर ले जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यह ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो कम बजट में बेहतर सुविधाएं चाहते हैं। साथ ही, आगामी शादी-विवाह सीजन को देखते हुए प्री-बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जो सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी।

रिशु जायसवाल ने यह भी बताया कि 1 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन उनके प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को अब भी मार्च के पुराने रेट पर बुकिंग करने का मौका मिल रहा है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि शादी सीजन को देखते हुए ग्राहक अपने बजट के अनुसार हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। एसी, कूलर और फ्रिज जैसे जरूरी उपकरण अब आसान किस्तों में उपलब्ध हैं, जिससे आम लोगों के लिए खरीदारी और भी सरल हो गई है।

गर्मी के इस सीजन और शुभ लग्न के मौके पर यह ऑफर ग्राहकों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यही कारण है कि शहर में इस ऑफर को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है और बड़ी संख्या में लोग प्री-बुकिंग करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *