अक्षय तृतीया पर Tanishq Buxar का धमाकेदार ऑफर: 25% में बुकिंग, सोने पर ₹201/ग्राम छूट।

बक्सर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर को लेकर Tanishq Buxar में ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। स्टोर में चल रहे प्री-बुकिंग ऑफर का लाभ उठाने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और अपनी पसंदीदा ज्वेलरी की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।

स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि इस विशेष ऑफर के तहत ग्राहकों को केवल प्रोडक्ट वैल्यू का 25 प्रतिशत भुगतान कर बुकिंग करने की सुविधा दी जा रही है। इससे ग्राहकों का गोल्ड रेट सुरक्षित हो जाता है। यदि आगे चलकर सोने की कीमत घटती है तो ग्राहकों को कम रेट का फायदा मिलेगा, वहीं कीमत बढ़ने पर बुकिंग के समय का रेट ही लागू होगा।

उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्रति ग्राम सोने पर ₹201 का आकर्षक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर भी 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, हालांकि इस पर कंपनी की शर्तें लागू होंगी।

ग्राहकों के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसके तहत पुराने सोने के आभूषण देकर बाजार से बेहतर मूल्य पर नई ज्वेलरी खरीदी जा सकती है। वहीं डायमंड ज्वेलरी पर 15 से 30 प्रतिशत तक का लाभ भी दिया जा रहा है।

अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर यह ऑफर ग्राहकों के लिए निवेश और खरीदारी का सुनहरा अवसर बनकर उभर रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *