22 अप्रैल को बक्सर में मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच और बांटी जाएंगी मुफ्त दवाएं।

बक्सर। नगर के चरित्रवन स्थित प्रकाश यूरो एंड स्टोन क्लिनिक में 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को एक दिवसीय मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच, परामर्श तथा दवाइयों का वितरण किया जाएगा।

शिविर में किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि प्रकाश, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कुमार सिंह, फिजिशियन डॉ. विशाल ओझा तथा डेंटल सर्जन डॉ. आशुतोष मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह देंगे।

इस दौरान किडनी, मूत्र रोग, चर्म रोग, दांत तथा सामान्य बीमारियों की जांच की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आवश्यक जांच सुविधाएं भी मुफ्त में प्रदान की जाएंगी।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर, सुलभ और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

क्लिनिक के संचालक प्रेम तिवारी ने बताया कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को पूरी तरह नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर की तैयारियों में जीएनएम पूनम पांडेय, एएनएम चंदन यादव, रिंकू शर्मा, शुभम, सरिता चौबे एवं पूजा कुमारी सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। अधिक जानकारी के लिए 620338856 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *