जिला टॉपर्स को 12वीं तक मुफ्त पढ़ाई, किताबें और टैबलेट देगा Mount Litera Zee School

शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए Mount Litera Zee School ने 10वीं के जिला टॉपर्स के लिए विशेष योजना की घोषणा की है।

विद्यालय की ओर से कहा गया है कि सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के जिला टॉपर्स को 12वीं तक पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. एस. के. सिंह तथा उप-प्राचार्य विजया मिश्रा ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि चयनित विद्यार्थियों से 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, जिला टॉपर्स को न केवल ट्यूशन फीस से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा, बल्कि उन्हें नि:शुल्क यूनिफॉर्म, किताबें और एक टैबलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे आधुनिक संसाधनों के साथ अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें।

इसके अलावा, 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले ऐसे विद्यार्थी, जो जिला टॉपर नहीं हैं, उन्हें भी 12वीं तक की पढ़ाई के दौरान फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस पहल से जिले के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल बक्सर जिले में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *