बक्सर, 12 फरवरी 2026:बक्सर के आंबेडकर चौक पर शुक्रवार को कथित किसान विरोधी ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू यादव ने किया।

इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से देश के किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और स्थानीय उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाला है और इससे देश की आत्मनिर्भरता प्रभावित हो सकती है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से इस डील पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, संतोष भारती, त्रिलोकी खरवार, धनपति चौधरी, विनोद यादव, प्रेम यादव, विवेक कुमार, सतेंद्र आजाद, तुषार विजेता, सरफराज सैयफी, परशुराम शर्मा, माधो रजक, कुंवर प्रसाद, दीपक कुमार, पृथ्वीराज, सुमन शेखर, बंटी कुमार, तेजू कुमार, आकाश कुमार, अंजनी कुमार, जवाहिर पासवान, बनवारी यादव, अजय कुमार, आशीष चौरसिया, मिश्र पासवान, मनोज यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

