बक्सर। Railway Protection Force (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सतर्क” के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। 22 फरवरी की देर रात आरपीएफ बक्सर की टीम ने ट्रेन संख्या 63230 बनारस–आरा पैसेंजर के इंजन की सघन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।
आरपीएफ बक्सर के अनुसार, इंस्पेक्टर कुंदन कुमार को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि उक्त ट्रेन के इंजन में शराब की खेप छिपाकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर रात 23:35 बजे से 00:30 बजे तक BXR और TWG स्टेशन के बीच विशेष जांच अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान इंजन में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई ।
कुल 107.850 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 78,190 रुपये आंकी गई है।
मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र निवासी—गुनगुन कुमार (20 वर्ष), पिता स्व. रामबाबू राय, नया टोला देदौर, वार्ड संख्या 11श्रवण कुमार (19 वर्ष), पिता रामदेव रायसंजय कुमार (19 वर्ष), पिता स्व. लालबाबू रायके रूप में हुई है।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने किया। टीम में एसआई विजेंद्र मुआल, एएसआई उमेश राय, आरक्षी दीपक कुमार, आरक्षी करण सिंह, आरक्षी डी.के. सिंह, आरक्षी बी.के. गौड़ सहित Government Railway Police (जीआरपी) बक्सर की टीम भी शामिल रही।
इसी दौरान बक्सर स्टेशन से 8 लीटर शराब के साथ एक अन्य तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान मार्शल पुजारी (25 वर्ष), पिता डबलू पुजारी, निवासी सोहनीपट्टी (गौरी शंकर मंदिर के पास), वर्तमान पता वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, थाना नगर, जिला बक्सर के रूप में हुई है।
आरपीएफ ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सुपुर्द कर दिया है। “ऑपरेशन सतर्क” के तहत रेलवे परिसर में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

