अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर तनिष्क बक्सर में महिलाओं का सम्मान, पौधा और पेन देकर किया गया अभिनंदन।

बक्सर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को तनिष्क के बक्सर स्थित स्टोर (नियर ज्योति चौक) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को पौधा और पेन भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समाज में उनके योगदान और उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्टोर के बिजनेस एसोसिएट दीपक पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज, परिवार और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

वहीं स्टोर मैनेजर आदित्य पाण्डेय ने भी सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि तनिष्क महिलाओं के श्रृंगार को ध्यान में रखते हुए लगातार आकर्षक और आधुनिक डिजाइन प्रस्तुत करता रहा है। अपनी उत्कृष्ट डिजाइन, गुणवत्ता और विश्वसनीयता के कारण तनिष्क देश के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स में शुमार है।

उन्होंने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को कैरट मीटर के माध्यम से आभूषणों की शुद्धता की गारंटी देता है। साथ ही 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू के साथ तनिष्क के आभूषणों का आदान-प्रदान किया जाता है। बाजार से खरीदे गए आभूषणों को भी मामूली कटौती के साथ एक्सचेंज किया जाता है, जबकि यदि ज्वेलरी 22 कैरेट की होती है तो उस पर किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती।

स्टोर मैनेजर ने कहा कि तनिष्क अपने ग्राहकों के विश्वास को सर्वोपरि मानता है और उनके सपनों की उड़ान में उनके श्रृंगार को खास बनाने के लिए हमेशा साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि तनिष्क में ज्वेलरी चाहे कहीं से भी खरीदी गई हो, उसकी सर्विस के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की क्लीनिंग, पॉलिशिंग और कैरट मीटर पर शुद्धता की जांच निशुल्क करवा सकते हैं। इसके लिए स्टोर की ओर से सभी ग्राहकों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *