नन्हे सितारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, बक्सर में EuroKids Preschool का 2nd Annual Day धूमधाम से संपन्न।

बक्सर। EuroKids Preschool Buxar में रविवार 8 मार्च 2026 को द्वितीय वार्षिक उत्सव (Annual Day) बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक और विभिन्न थीम आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

छोटे बच्चों की मासूम अदाएं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर प्रदर्शन करने की क्षमता का विकास होता है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की।

विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि अभिभावकों का विद्यालय पर विश्वास और बच्चों की निरंतर प्रगति ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए बताया कि स्कूल में बच्चियों के नामांकन पर विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *