Tanishq के वेडिंग सब-ब्रांड ‘रिवाह बाय तनिष्क’ ने मंगलवार को Buxar स्थित अपने स्टोर में विशेष ब्राइडल कलेक्शन ‘मैथिली’ लॉन्च किया। मिथिला क्षेत्र की समृद्ध परंपरा और मधुबनी कला से प्रेरित यह कलेक्शन पारंपरिक सौंदर्य और आधुनिक डिजाइन का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

फिलहाल इस कलेक्शन को Bihar, Jharkhand और Uttar Pradesh में लॉन्च किया गया है। हालांकि अन्य राज्यों के ग्राहक भी ऑर्डर के माध्यम से इसे प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर तनिष्क बक्सर के ग्राहक और शहर के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

इस कलेक्शन का चेहरा भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री Akshara Singh हैं, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बताया कि 18 कैरेट सोने से बने इस कलेक्शन को अक्षय तृतीया और विवाह सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें हल्के, आरामदायक और बहुउपयोगी डिजाइन शामिल हैं, जिन्हें शादी के साथ-साथ अन्य अवसरों पर भी पहना जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कलेक्शन में ऐसे डिजाइन को प्राथमिकता दी गई है, जो आकर्षक होने के साथ पहनने में सहज भी हों, ताकि दुल्हनें उन्हें विभिन्न अवसरों पर उपयोग कर सकें।
वहीं बिजनेस एसोसिएट दीपक पांडेय ने बताया कि इस कलेक्शन में बारीक फिलिग्री, रवा कारीगरी और पारंपरिक मैथिली प्रतीकों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है।

