शिवा पॉलिट्यूब्स प्रा. लि. का शाहाबाद में भव्य होली मिलन समारोह, 1500 कारीगरों की ऐतिहासिक भागीदारी।

बक्सर। पीवीसी पाइप एवं फिटिंग्स की संपूर्ण श्रृंखला बनाने वाली सूबे की अग्रणी कंपनी शिवा पॉलिट्यूब्स प्रा. लि. द्वारा शाहाबाद क्षेत्र के प्लंबरों एवं बोररों के लिए भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बिहार के आरा, बक्सर, रोहतास तथा उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया और गाजीपुर जिलों से लगभग 1500 प्लंबर व बोररों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे कारीगरों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और कंपनी की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। होली के पावन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं भी दी गईं, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के निदेशक शिशिर अग्रवाल ने शिवा पॉलिट्यूब्स के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूती और आधुनिक तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सेल्स आंकड़ों के अनुसार शाहाबाद क्षेत्र पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार, बक्सर को देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत नेटवर्क के कारण कंपनी आज देश की बड़ी कंपनियों में अपनी सशक्त पहचान बना चुकी है।

शाहाबाद क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार, बक्सर की ओर से अगम पाण्डेय, सुगम पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय एवं दीपक पाण्डेय कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं कंपनी की ओर से जीएम अनिल गुप्ता, वरीय सेल्स मैनेजर अरुण कुमार झा, एस.एन. बेहरा, विजय सिन्हा, रंजन पाण्डेय सहित सभी सेल्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह में कंपनी और कारीगरों के बीच बेहतर तालमेल, गुणवत्ता-आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार तथा भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इस आयोजन ने न केवल व्यावसायिक संबंधों को नई मजबूती दी, बल्कि प्लंबरों और बोररों के मनोबल को भी ऊंचा किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *