Tanishq बक्सर में होली मिलन समारोह: ग्राहकों संग रंगों का उत्सव, निवेश योजनाओं की दी खास जानकारी।

बक्सर। ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में आज होली के पावन अवसर पर ग्राहकों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों और उमंग के इस उत्सव में शोरूम के प्रोपराइटर श्री दीपक पांडेय ने समस्त बक्सर वासियों को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें अबीर-गुलाल के साथ शुभकामनाएँ दी गईं। पूरे समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा और ग्राहकों ने रंगों के इस पर्व का आनंद उठाते हुए आयोजन की सराहना की।

इस दौरान स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने बढ़ती स्वर्ण दरों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को सुनियोजित खरीदारी के विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि Rivaah Golden Advantage योजना के तहत ग्राहक मासिक निवेश के माध्यम से प्रत्येक किस्त पर अपना ग्राम बुक कर सकते हैं। साथ ही खरीदारी के समय ज्वेलरी पर 20% तक मेकिंग चार्ज तथा चयनित डिज़ाइनों पर 50% तक मेकिंग चार्ज की विशेष छूट का लाभ लेने की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में ग्राहकों ने टीम तनिष्क बक्सर के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई। रंग, उमंग और विश्वास से सराबोर यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *