बक्सर। शहर के कोइरपुरवा मोहल्ला, वार्ड संख्या 18 निवासी हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता (55 वर्ष) मंगलवार की शाम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके अचानक गायब हो जाने से परिवार के सदस्यों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है।
परिजनों के अनुसार हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता मंगलवार की शाम तक घर पर ही मौजूद थे। उनके भतीजे गुंजन कुमार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे के बाद जब वे घर में दिखाई नहीं दिए तो परिवार के लोगों ने पहले आसपास काफी खोजबीन की। देर रात तक तलाश करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई।
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पूरी रात रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की। शहर के कई इलाकों में भी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता कहीं दिखाई पड़ें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—📞 महेंद्र प्रसाद गुप्ता: 8434896160📞 गुंजन गुप्ता (भतीजा): 9263707349📞 रंजन गुप्ता: 748299899
परिजनों ने लोगों से इस खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता को जल्द से जल्द सकुशल खोजा जा सके।

