गरीबी को मात देकर अरुण रजक ने रचा इतिहास, 10वीं बोर्ड में जिला में चौथा व राज्य में टॉप-10 में बनाई जगह।

बक्सर । जिले के G.P High School, महदह का होनहार छात्र अरुण रजक ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर असाधारण सफलता हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया है। अरुण ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिले भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है, वहीं राज्य स्तर पर भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

अरुण के पिता जय प्रकाश रजक और माता मुन्नी देवी हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने बेटे की पढ़ाई में लगातार सहयोग करते रहे। आर्थिक तंगी और पढ़ाई के लिए बेहतर संसाधनों की कमी के बावजूद अरुण ने हार नहीं मानी और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया

इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों—शेषनाथ दुबे, विद्या शंकर दुबे, विजय कुमार राय और लाल साहब—के मार्गदर्शन को जाता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र राम ने भी अरुण की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

विशेष रूप से अरुण के क्लास टीचर विजय सर का सहयोग उसकी सफलता में अहम रहा। उनके निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने अरुण को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अरुण की इस उपलब्धि से उसके गांव से लेकर शहर तक खुशी और उत्सव का माहौल है। हर कोई उसकी मेहनत और संघर्ष की सराहना कर रहा है।

अरुण की सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़े सपने देखने का साहस रखते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *