स्व. विशेश्वर ओझा की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।

शाहपुर (आरा)। शाहपुर के माननीय विधायक श्री राकेश ओझा जी के पूज्य पिताश्री एवं बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय विशेश्वर ओझा जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

माननीय विधायक शाहपुर के आमंत्रण पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बैकुंठपुर के विधायक श्री मिथलेश तिवारी जी, डुमरांव के विधायक श्री राहुल सिंह जी, बक्सर के विधायक श्री आनंद मिश्र जी, समाजसेवी श्री भुवर ओझा जी, भाजपा नेता श्री कुमार राघवेंद्र जी, सनातन संस्कृति चेतना परिषद के कोषाध्यक्ष श्री अरुण शांडिल्य जी, श्री नित्यानंद ओझा जी, श्री अमित मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए बक्सर के विधायक श्री आनंद मिश्र जी ने स्वर्गीय विशेश्वर ओझा जी के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि स्व. ओझा जी का जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और समाज के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उनके विचार और कार्य आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय विशेश्वर ओझा जी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *