पारदर्शी चयन की पहल: बक्सर में सीनियर व अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल शुरू।

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सीनियर एवं अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल मैचों का शुभारंभ गुरुवार को कथकौली स्थित जेके क्रिकेट अकादमी के टर्फ मैदान पर किया गया।

ट्रायल में बीडीसीए से पंजीकृत कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। सभी खिलाड़ियों को पाँच टीमों में विभाजित कर लीग आधार पर मुकाबले कराए जा रहे हैं। प्रतियोगिता 13 और 14 फरवरी को आयोजित होगी, जबकि 15 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा।

पहले मुकाबले में Buxar Blue और Buxar Red के बीच 30-30 ओवर का मैच खेला गया। मैच में अंपायर की जिम्मेदारी राजीव कमल मिश्रा एवं राजीव कमल नयन चौबे ने निभाई।

चयन समिति में अखिलेश उपाध्याय, नागेंद्र नाथ ओझा, आशुतोष अस्थाना, फराह अंसारी, संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडेय तथा उपाध्यक्ष विकास रंजन ओझा शामिल हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पारदर्शी ढंग से संपन्न की जाएगी।

अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *