
बक्सर | शहर के नाथ बाबा मंदिर रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को भव्य आरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भोजपुर जिले के गजियापुर से पधारे पूज्य जियर स्वामी जी महाराज आरती में शामिल हुए। उनके आगमन से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।
गुरुवार को नाथ बाबा मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित महावीर मंदिर पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं ने जियर स्वामी जी महाराज का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वामी जी के सानिध्य में संपन्न आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वामी जी के आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आरती के दौरान शांति, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर छोटे सिंह, नवीनगर के पूर्व विधायक डब्लू सिंह, होटल व्यवसायी अरुण सिंह एवं हेमंत सिंह, व्यवसायी दीपक पांडेय, समाज सेवी गोपाल पाण्डेय, कांग्रेस नेता सत्येंद्र ओझा सहित कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं की अहम भूमिका रही। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

