बक्सर। देश के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड Tanishq के बक्सर शोरूम में ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र से जुड़े अनुभवी युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। शोरूम प्रबंधन ने टीम विस्तार के तहत योग्य और ऊर्जावान प्रोफेशनल्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।
प्रबंधन के अनुसार, ज्वेलरी रिटेल सेक्टर में न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। चयन के दौरान ग्राहक सेवा कौशल, प्रभावी बिक्री क्षमता, संचार दक्षता तथा टीम वर्क को विशेष महत्व दिया जाएगा। कंपनी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी जो ब्रांड की गुणवत्ता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हों।
भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू 27 एवं 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू का स्थान नियर ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम, बक्सर निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 9262993481 एवं 9262993495 पर संपर्क कर सकते हैं।
स्टोर मैनेजर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को एक संगठित एवं प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां पेशेवर विकास, सुरक्षित कार्य वातावरण और दीर्घकालिक करियर संभावनाएं उपलब्ध हैं। ज्वेलरी रिटेल क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले युवाओं से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

