सड़क हादसे में उजड़ा परिवार: बक्सर में सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल।

बक्सर। जिले के बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सास और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वर्ष की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जलवाली गांव निवासी भागवत पासवान के पुत्र मदन पासवान अपनी मां रेशमी देवी और भाभी प्रियंका देवी के साथ बाइक से बक्सर से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ प्रियंका देवी की एक वर्ष की पुत्री लाडो भी मौजूद थी।

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज के पास मदन पासवान सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (BR 44G 9688) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पास खड़े लोग बुरी तरह चपेट में आ गए।

इस हादसे में रेशमी देवी और प्रियंका देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक वर्ष की बच्ची लाडो गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर बक्सर-इटाढ़ी मार्ग को जाम कर दिया। लोग ट्रक चालक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक विजय शंकर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत, गुमटी पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी समेत इटाढ़ी थाना की पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *