Headlines

राज्यसभा में गूंजी बक्सर के समग्र विकास की मांग, विश्वामित्र सेना के प्रयासों को मिली नई मजबूती।

बक्सर को अयोध्या–काशी की तर्ज पर विकसित करने और सनातन धर्म की प्राचीन विरासत को संरक्षित करने की मांग अब राष्ट्रीय स्तर पर गूंजने लगी है। विश्वामित्र सेना के लगातार प्रयासों का असर यह हुआ कि बक्सर के समग्र विकास का मुद्दा राज्यसभा तक पहुंच गया। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक श्री राजकुमार चौबे लंबे…

Read More

स्व. विशेश्वर ओझा की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।

शाहपुर (आरा)। शाहपुर के माननीय विधायक श्री राकेश ओझा जी के पूज्य पिताश्री एवं बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय विशेश्वर ओझा जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। माननीय…

Read More

चार श्रम कोड के खिलाफ बक्सर में गरजा कर्मचारी वर्ग, ज्योति चौक से पुलिस चौकी तक निकाला मार्च।

बक्सर। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कोड के विरोध में गुरुवार को बक्सर में कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के बैनर तले कर्मचारियों ने ज्योति चौक पर धरना-प्रदर्शन किया और बाद…

Read More

जिला क्रिकेट संघ की महत्वपूर्ण बैठक में अहम फैसले: वर्षा पांडेय की अगुवाई में 13 फरवरी को ट्रायल।

बक्सर: बक्सर जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष श्रीमती वर्षा पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा घोषित पंजीकरण समय-सीमा के मद्देनज़र आगामी प्रतियोगिताओं और चयन प्रक्रिया पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 13 फरवरी को वरिष्ठ (सीनियर) एवं अंडर-23 आयु वर्ग…

Read More

मुख्यमंत्री आगमन से पहले चमकेगा बक्सर का ध्वनि एवं प्रकाश केंद्र, 85 लाख की लागत से होगा अत्याधुनिक कायाकल्प।

बक्सर। 10 मार्च को मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शहर स्थित ध्वनि एवं प्रकाश (लाइट एंड साउंड) केंद्र का व्यापक सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार कार्य तेज गति से जारी है। करीब 85 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को…

Read More

पेप्सी प्लांट के HR हेड से 5 करोड़ की रंगदारी, ‘लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप’ के नाम से धमकी; दो माह बाद भी पुलिस खाली हाथ।

बक्सर। नावानगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेप्सी के बॉटलिंग प्लांट (वरुण बेवरेजेज लिमिटेड) के स्थानीय एचआर हेड से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। मामले की गंभीरता इस बात से बढ़…

Read More

विदाई में छलके जज्बात: 10वीं के छात्रों की आंखें हुईं नम, यादों में डूबा रेडियंट पब्लिक स्कूलखबर।

रेडियंट पब्लिक स्कूल, लाढोपुर दानी कुटिया में मंगलवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल बेहद भावुक रहा, जहां छात्र-छात्राएं और शिक्षक अपने साथ बिताए पलों को याद कर भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह…

Read More

बक्सर में कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेज, विनोद मौर्य सहित दर्जनों लोगों ने थामा हाथ।

बक्सर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को एक अहम राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली। जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के नेतृत्व में विनोद कुमार मौर्य सहित लगभग 50 लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके को जिले की राजनीति में संभावित बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा…

Read More

गंगाधाम कम्हरिया में श्रद्धा–भक्ति के संग संपन्न हुआ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, पूर्णाहुति पर उमड़ा जनसैलाब।

बक्सर। सदर प्रखंड के गंगाधाम, कम्हरिया में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था के भव्य संगम के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगाधाम की ओर उमड़ पड़ा। देखते ही देखते यज्ञ स्थल साधु-संतों और भक्तों की भारी भीड़ से भर गया और…

Read More

रिश्तों की गर्माहट के बीच बक्सर पब्लिक स्कूल में दसवीं की भावुक विदाई, नम आंखों से दी गई शुभकामनाएं।

बक्सर। शहर के बाजार समिति रोड स्थित बक्सर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं से सराबोर रहा। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक निर्मल कुमार…

Read More